Breaking News

इंग्लैंड महिला टीम की हेड कोच का बड़ा बयान – वर्ल्ड कप में किसी को भी हरा सकते हैं

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज सितंबर महीने के आखिर में भारत की मेजबानी में होगा। इस मेगा टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर भारत के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार के बाद। हालांकि, टीम की हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने इस हार को लेकर सफाई दी है और वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा दावा किया है।

बीबीसी स्टंपड पॉडकास्ट पर बातचीत में चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा, “हमें भारत के खिलाफ सीरीज में कड़ी चुनौती मिली थी और हम महिला क्रिकेट में इसी तरह का मुकाबला चाहते हैं। यह हमारे लिए कोई रियलिटी चेक नहीं था। हमें पता है कि हम भारत को भी हरा सकते हैं। वर्ल्ड कप में अगर हम अपना बेस्ट खेल दिखाएं तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”

इंग्लैंड महिला टीम की कोच के रूप में एडवर्ड्स की शुरुआत शानदार रही थी, जहां टीम ने वेस्टइंडीज को लिमिटेड ओवर्स सीरीज में हराया था। लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार ने टीम की फील्डिंग पर सवाल खड़े कर दिए। इस पर एडवर्ड्स ने कहा कि  “फील्डिंग में सुधार हमारी प्राथमिकता है। जल्द ही लोग इंग्लैंड की शानदार फील्डिंग के बारे में बात करेंगे।”

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 19 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होगा।

About Hussain

Check Also

आत्महत्या रोकने संबंधी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अदालत बोली- नीति से जुड़े मामलों में सरकार को फैसला लेना है दिल्ली हाईकोर्ट ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?