Breaking News

इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा की सगाई

हरियाणा की मशहूर इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा ने बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से सगाई कर ली है। गुरुवार को हिसार के तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर नया सफर शुरू किया। सगाई से पहले दोनों ने फोटोशूट भी कराया।

पूजा की शादी 13 नवंबर को इसी पैलेस में होगी। यह अरेंज मैरिज है, जिसे उनके पिता अजमेर ढांडा ने तय किया है। 23 फरवरी को रोके की रस्म पूरी हो चुकी थी।

पूजा फिलहाल हिसार के सुंदर नगर में रह रही हैं और हिसार में बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर काम कर रही हैं। उनके पिता अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग से ड्राइवर पद से रिटायर हुए हैं, जबकि मां कमलेश ढांडा गृहिणी हैं। महावीर स्टेडियम से कुश्ती की शुरुआत करने वाली पूजा अब यहीं बच्चों को ट्रेनिंग देती हैं।

पूजा ढांडा ने भारत के लिए यूथ ओलिंपिक में रजत पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता है। उन्होंने दंगल फिल्म का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

 

About Hussain

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?