Breaking News

भारत-पाकिस्तान मैच पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का विरोध, बोले – यह सैनिकों के बलिदान के खिलाफ

एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पंजाब से सांसद और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कड़ा विरोध जताया है।

रंधावा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भारत-पाक युद्ध के समय ड्रोन और मिसाइल हमलों का दर्द झेला है, ऐसे में पाकिस्तान के साथ मैच खेलना बीसीसीआई का शर्मनाक फैसला है।

उनका कहना है कि पाकिस्तान से खेलकर हम अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों को मदद कर रहे हैं, जो हमारे सैनिकों पर हमला करते हैं। रंधावा ने अपील की कि कोई भी सच्चा देशभक्त यह मैच न देखे और हमें अपने सैनिकों के साथ खड़ा रहना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रंधावा से पूछा, “क्या आप मैच देखने जाएंगे?” इस पर रंधावा ने जवाब दिया, “मेरे इलाके में तो पाकिस्तान से ड्रोन आते हैं, मैं उनका क्रिकेट मैच कैसे देखूं?”

अखिलेश ने कहा, “ये परेशानी कब खत्म होगी?” बातचीत के दौरान रंधावा ने तंज कसा कि बीसीसीआई के अध्यक्ष एक बड़े नेता के बेटे हैं, तो ऐसे में देशभक्ति की बातें कहां रह जाएंगी।

रंधावा का यह बयान एक बार फिर पाकिस्तान से मैच खेलने के फैसले पर सवाल खड़े करता है और इसे सैनिकों के बलिदान के खिलाफ बताता है।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?