Breaking News

इंदौर में चलेंगी 10 नई इलेक्ट्रिक बसें, हरी झंडी दिखाई गई

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अब 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें राजबाड़ा से भंवरकुआं होते हुए तेजाजी नगर तक चलेंगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई। ये बसें अगले महीने से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।

महापौर के अनुसार, अब इंदौर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 80 हो जाएगी, क्योंकि पहले से सिटी रूट और बीआरटीएस पर 70 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, क्योंकि शहर की आवश्यकता 900 बसों की है। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

बसों की खासियत
ये बसें त्रिची, दक्षिण भारत से आई हैं और इनमें वॉल्वो बस की तरह एयर सस्पेंशन सिस्टम है। इनमें डबल चार्जर सिस्टम है, जिससे एक चार्ज में 300-350 किमी तक यात्रा की जा सकती है। बस में सीटिंग, पिकअप और ब्रेक कंट्रोल बेहतर हैं।

बसों में सुविधाएं
इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम, वातानुकूलन, पैनिक बटन, एसओएस सुविधा, और फायर सेफ्टी यंत्र भी होंगे। बसें राजबाड़ा चौक से तेजाजी नगर चौराहे तक 10.5 किमी रूट पर चलेंगी, और यात्रियों के लिए 19 स्टॉप होंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?