Breaking News

भारत दौरे पर आएंगे सैम कोंस्टास, टॉड मर्फी को भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया ए की क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे पर आने वाली है, जहां वह दो चार दिवसीय टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी। टेस्ट मुकाबले लखनऊ में और वनडे मैच कानपुर में खेले जाएंगे।

इस दौरे के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया ए टीम में सैम कोंस्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सैम कोंस्टास पिछले साल हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये और विराट कोहली व जसप्रीत बुमराह से हुई बहस के कारण चर्चा में आए थे। उस सीरीज में उन्होंने डेब्यू किया था और काफी सुर्खियों में रहे थे।

टीम में कैंपबेल केलावे और ओलिवर पीक जैसे युवा बल्लेबाजों को भी मौका दिया गया है। यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

इसके अलावा, 2023 में भारत दौरे पर शानदार गेंदबाजी करने वाले ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने उस दौरे में 4 टेस्ट में 14 विकेट चटकाए थे। उनके साथ कोरी रोचिचियोली को भी स्पिन विभाग में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मकसद है कि युवा खिलाड़ियों को भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव मिले ताकि वह भविष्य में भारतीय परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?