Breaking News

ZIM vs NZ 2nd Test: पहले दिन ही ढेर हुई जिम्बाब्वे की टीम, मैट हैनरी का जलवा जारी

बुलावायो में न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल सिर्फ 48.5 ओवर तक चला और जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 125 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। ओपनर ब्रायन बेनेट बिना खाता खोले आउट हो गए।

इसके बाद ब्रेंडन टेलर ने टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने कुछ छोटी-छोटी साझेदारियां जरूर कीं लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। टेलर ने 107 गेंदों में 44 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल थे। वहीं तफादजवा सिगा ने नाबाद 33 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट लिए, जबकि जैक फौल्कस को 4 विकेट और मैथ्यू फिशर को 1 विकेट मिला।

यह टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। पहले टेस्ट में वे 9 विकेट से हार गए थे। उस मैच में भी टीम की पहली पारी सिर्फ 149 रन पर सिमटी थी और न्यूजीलैंड ने 158 रनों की लीड ली थी। हैनरी ने इस सीरीज की अब तक की 3 पारियों में 14 विकेट लिए हैं और सिर्फ 130 रन खर्च किए हैं। यानी वह हर 9 रन पर एक विकेट निकाल रहे हैं, जो काफी प्रभावशाली आंकड़ा है।

दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को भी कुछ झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के पीठ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ भी नहीं खेल रहे। कप्तान टॉम लैथम भी चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर थे, उनकी वापसी पर अभी संदेह बना हुआ है।

साढ़े तीन साल के आईसीसी बैन के बाद ब्रेंडन टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने सितंबर 2021 में संन्यास लिया था, लेकिन अब एक बार फिर मैदान पर लौटे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम:

विल यंग, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्कस, मैट हैनरी, बेन लिस्टर, टॉम लैथम, जैकब डफी, एजाज पटेल, मैथ्यू फिशर।

जिम्बाब्वे की टीम:

ब्रायन बेनेट, बेन करेन, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, तफादजवा सिगा (विकेटकीपर), न्यूमैन न्यामुरी, विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुजारबानी, तनाका चिवांगा, ब्रेंडन टेलर, वेलिंगटन मसकदजा, रॉय कैया, तनुनुरवा मकोनी, क्लाइव मदांडे, ट्रेवर ग्वांडु।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?