Breaking News

सवा साल से बिना बताए गायब था सिपाही, एसएसपी ने किया सस्पेंड, जांच के आदेश

बरेली: सिरौली थाने में तैनात सिपाही कृपाल सिंह बिना किसी सूचना के सवा साल से ड्यूटी से गायब था। अब इस अनुशासनहीनता का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने कृपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कृपाल सिंह को 12 सितंबर 2023 को केंद्रीय कारागार की सुरक्षा ड्यूटी पर भेजा गया था। 7 नवंबर को ड्यूटी पूरी होने के बाद उसे वापस सिरौली थाने लौटना था, लेकिन वह बिना कोई जानकारी दिए गायब हो गया। तब से लेकर अब तक उसने न तो थाने में हाजिरी लगाई और न ही कोई सूचना दी।

एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता और कदाचार मानते हुए कृपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?