Breaking News

भिलाई स्टील प्लांट में 100 दुकानों की लीज नवीनीकरण का रास्ता साफ

 भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टाउनशिप में दुकानों का संचालन कर रहे व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। नगर सेवाएं विभाग ने अगले 33 साल के लिए लीज नवीनीकरण (Lease Renewal) का रास्ता साफ कर दिया है। टाउनशिप की करीब 100 दुकानों की लीज खत्म हो चुकी थी। अब दुकानदार दोबारा लीज का नवीनीकरण करवा सकते हैं।

नगर सेवाएं विभाग ने दुकानदारों को लीज नवीनीकरण के लिए ऑफर लेटर जारी किए हैं। तय दर पर राशि जमा कर दुकानदार अपना लीज रिन्यूअल करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1 महीने का समय दिया गया है। अगर तय समय में लीज का नवीनीकरण नहीं करवाया गया तो दुकानों की खरीदी-बिक्री नहीं हो सकेगी और प्रबंधन कार्रवाई भी कर सकता है।

लीज नवीनीकरण नहीं करवाने पर क्या होगा

अगर समय पर लीज नवीनीकरण नहीं कराया गया, तो लीज रिन्यूअल चार्ज पर कंपाउंड इंटरेस्ट (ब्याज) लगना शुरू हो जाएगा। बिना नवीनीकरण के दुकान किसी और के नाम ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगी।

प्रबंधन को होगी 30 करोड़ रुपए की आय

अगर टाउनशिप के 100 दुकानदार समय पर लीज नवीनीकरण करवा लेते हैं, तो भिलाई स्टील प्लांट को लगभग 30 करोड़ रुपए की आय होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार को भी अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?