Breaking News

एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन में लौट सकते हैं सौरव गांगुली, बन सकते हैं CAB प्रेसिडेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन में वापसी कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें दोबारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का प्रेसिडेंट (अध्यक्ष) बनाया जा सकता है।

गांगुली इससे पहले भी 2015 से 2019 तक CAB के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। उस समय उन्होंने बंगाल क्रिकेट को कई अहम दिशा दी थी और कई नए टैलेंट को मौका दिया था। उनके पहले कार्यकाल को सफल माना गया था। इस वक्त CAB के प्रेसिडेंट सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली हैं। लेकिन खबरें हैं कि जल्दी ही इस पद पर बदलाव होने वाला है। ऐसे में सौरव गांगुली की वापसी की चर्चा तेज हो गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो वे एक बार फिर बंगाल क्रिकेट की कमान संभाल सकते हैं।

गांगुली का क्रिकेट अनुभव और प्रशासनिक समझ बंगाल क्रिकेट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। उनके फैंस और बंगाल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?