Breaking News

एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर माफिया सुधीर सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश के कुख्यात टॉप 10 माफिया सुधीर सिंह ने एक बार फिर पुलिस को चकमा देते हुए लखनऊ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वह गोरखपुर के खजनी थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

व्यापारी पर जानलेवा हमला कर हुआ था फरार

27 मई की रात, गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में एक दावत के दौरान सुधीर सिंह ने व्यापारी अंकुर शाही पर हमला कर दिया। अंकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस हमले के बाद खजनी थाने में सुधीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस और STF की दबिश के बावजूद नहीं पकड़ा गया

सुधीर की तलाश में STF, जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार दबिश दे रही थीं। बावजूद इसके पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस दौरान सुधीर लगातार छुपता रहा और आखिरकार सीधे लखनऊ कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया

पहले से दर्ज है माफिया की सूची में नाम

सुधीर सिंह का नाम प्रदेश के 68 चिन्हित माफियाओं की सूची में दर्ज है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं।

सरेंडर ने उठाए सवाल

सुधीर सिंह के इस तरह कोर्ट में जाकर सरेंडर करने से एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लगातार दबिश के बावजूद माफिया का खुद कोर्ट पहुंच जाना पुलिस की नाकामी को दिखाता है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?