Breaking News

एमपी में कर्मचारियों के वेतन पर संकट, समग्र आईडी लिंक नहीं होने से अड़चन

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन पर संकट मंडरा रहा है। वित्त विभाग के नए आदेश के कारण फरवरी का वेतन रुक सकता है

समग्र आईडी लिंक करना अनिवार्य

अब सभी कर्मचारियों को अपनी समग्र आईडी को शासन की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (IFMIS) से लिंक कर सत्यापित कराना होगा

  • समय पर समग्र आईडी लिंक नहीं करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा
  • बुरहानपुर जिले में 27% कर्मचारी अब तक अपनी समग्र आईडी लिंक नहीं करा सके हैं

समग्र आईडी अपडेट करने की प्रक्रिया

  • कर्मचारियों को खुद अपनी प्रोफाइल में जाकर समग्र आईडी दर्ज करनी होगी
  • अपडेट होते ही IFMIS में सत्यापन हो जाएगा
  • इससे कर्मचारियों का बैंक खाता और अन्य जानकारी रिकॉर्ड में आ जाएगी

बुरहानपुर जिले की स्थिति

  • 5,254 सरकारी कर्मचारी जिले में कार्यरत हैं।
  • अब तक 3,841 कर्मचारियों ने समग्र आईडी लिंक करवाई
  • 1,413 कर्मचारी अभी भी बाकी हैं, जिन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • 28 फरवरी तक समग्र आईडी लिंक नहीं करने वालों का वेतन रुक सकता है

सरकार का निर्देश और अगला कदम

  • जिला कोषालय ने सभी विभागों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए
  • पहले चरण में नियमित कर्मचारियों की समग्र आईडी अपडेट होगी
  • दूसरे चरण में संविदा, मानदेय और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की आईडी जोड़ी जाएगी

समय पर प्रक्रिया पूरी करें

वित्त विभाग ने 16 दिसंबर से यह प्रक्रिया शुरू की थीअब 28 फरवरी तक सभी को अपनी समग्र आईडी अपडेट करनी होगीअन्यथा वेतन भुगतान रुक सकता है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?