Breaking News

एमपी में शीतलहर की दस्तक, पारा 8.5 डिग्री पर, सर्द हवा से ठंड बढ़ेगी

मध्य प्रदेश में 29 नवंबर से शीतलहर के संकेत मिल रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद ठंडी और बर्फीली हवा की रफ्तार तेज होने का अनुमान है, जिससे ठंड और कोहरा बढ़ेगा।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण रात और दिन दोनों में ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार को जबलपुर में रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो लगातार तीसरे दिन गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर से मौसम में और बड़ा बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम सक्रिय है और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दाब का क्षेत्र बन चुका है। इसके अलावा, अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में सक्रिय है, जिसके कारण हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो गया है।

कृषि के लिए फायदेमंद मौसम
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसम फसलों के लिए लाभकारी है। अधिकांश फसलों की बुआई हो चुकी है, और गेंहू की बुआई में भी तापमान अनुकूल है। दिन का तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच होने से बुआई और अंकुरण के लिए यह आदर्श है।

ठंड का कारण
मौसम विज्ञानी बताते हैं कि राजस्थान के ऊपर एक प्रतिचक्रवात बनने से उत्तरी हवाओं का प्रवेश रुक गया है। इससे हवा पूर्वी मध्य प्रदेश होकर भोपाल पहुंच रही है, जिससे भोपाल और ग्वालियर में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?