Breaking News

एमपी से राजस्थान जा रही ट्रॉली पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 35 गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के गुना जिले से राजस्थान जा रही एक ट्रॉली पलटने से एक बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 35 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु गुगोर वाली माता के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। यह हादसा गुना के कंचनपुरा क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोग ट्रॉली में सवार होकर गुरुवार सुबह राजस्थान के बारां जिले में स्थित गुगोर वाली माता के दर्शन के लिए निकले थे। ट्रॉली किशनपुर के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बुजुर्ग और बच्चों समेत 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में 60 वर्षीय चिरौंजी लाल लोधा और 10 वर्षीय बच्ची रमा बाई की मौत हो गई। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

हादसे के घायलों का इलाज जारी है, और अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है

About admin

Check Also

गीदम-बारसूर सड़क का खतरनाक गड्ढा बना जान का दुश्मन, अब तक नहीं हुई मरम्मत

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ –दंतेवाड़ा जिले की गीदम-बारसूर सड़क पर हीरानार के पास एक खतरनाक गड्ढा अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?