Breaking News

सूर्या की वापसी की तैयारियां शुरू, एशिया कप में दिखेंगे मैदान पर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) की हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद अब उनकी फिटनेस को लेकर राहत देने वाली खबर सामने आई है। तेज़ रिहैब के बाद सूर्या ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है।

सूर्यकुमार अभी BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। अगले कुछ हफ्तों में उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक चलता है, तो वे सितंबर में UAE में होने वाले एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे। पहले योजना थी कि सूर्यकुमार अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटेंगे, लेकिन वह सीरीज अब 2026 तक के लिए टाल दी गई है। ऐसे में अब SKY सीधे एशिया कप में उतरते दिखाई देंगे। इससे पहले उन्हें दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की तरफ से खेलना था, लेकिन सर्जरी और रिकवरी के चलते उन्हें नाम वापस लेना पड़ा।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि इस मैच को लेकर कुछ विरोध की आवाजें भी उठ रही हैं। कुछ लोग मानते हैं कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।

लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर भारत इस मैच का बहिष्कार करता है, तो इसका असर टीम की भविष्य में होने वाली ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर पड़ सकता है। ऐसे में संभावना यही है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया पाकिस्तान को मैदान में हराकर जोरदार वापसी करना चाहेगी। कुल मिलाकर, सूर्यकुमार यादव की फिटनेस में लगातार सुधार हो रहा है और अगर सब योजना के मुताबिक चलता है तो फैंस उन्हें एशिया कप 2025 में मैदान पर कमाल दिखाते हुए देख पाएंगे

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?