नई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारत द्वारा आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सैन्य और रणनीतिक स्तर पर भारी नुकसान पहुंचाया है। भारतीय वायुसेना और सेना के समन्वित जवाबी हमलों में 40 से 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान ने नुकसान को छिपाने की कोशिश की, लेकिन अब खुद पाकिस्तानी सेना ने 11 जवानों की मौत की पुष्टि की है।
भारत का प्रहार, पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति
भारत के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के तहत 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत आतंकी ठिकानों और सैन्य ढांचों को निशाना बनाया गया। भारत की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर हमलों के दौरान भारी तबाही हुई और कई सैन्य कर्मी मारे गए।
पाकिस्तानी सेना ने जिन 11 जवानों की मौत स्वीकार की:
-
नायक अब्दुल रहमान
-
लांस नायक दिलावर खान
-
लांस नायक इकरामुल्ला
-
नायक वकार ख़ालिद
-
सिपाही मुहम्मद अदील अकबर
-
सिपाही निसार
-
स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ
-
मुख्य तकनीशियन औरंगजेब
-
वरिष्ठ तकनीशियन नजीब
-
कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक
-
वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर
मरियम नवाज की अस्पताल यात्रा ने खोली पोल
जहां पाकिस्तान की सेना और सरकार अपने नुकसान को छुपाने में लगी थी, वहीं एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को लाहौर के सीएमएच (कमबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल) में घायल सैनिकों से मिलते हुए देखा गया। इस घटना ने पाकिस्तानी दावों की सच्चाई उजागर कर दी।
100 से अधिक आतंकी भी ढेर
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे कुख्यात आतंकियों समेत 100 से अधिक आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। इनमें कुछ आतंकी IC-814 हाइजैकिंग और पुलवामा हमले में भी शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी का बयान: ऑपरेशन रुका है, खत्म नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑपरेशन केवल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। भारत किसी भी भविष्य के खतरे से निपटने के लिए सतर्क है।
CHANNEL009 Connects India
