Breaking News

कटनी में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित

मध्य प्रदेश के कटनी में शनिवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं। यह घटना कटनी रेलवे स्टेशन के पास एक केबिन के नजदीक हुई।

बताया जा रहा है कि कोयला लदी मालगाड़ी के करीब छह डिब्बे पटरी से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रैक पर फैल गए। इससे रेलवे ट्रैक को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और राहत व मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। क्षतिग्रस्त डिब्बों से कोयला हटाने और ट्रैक को साफ करने के लिए मशीनों और मजदूरों की मदद ली जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जबलपुर मंडल के डीआरएम कमल तलरेजा भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर ट्रैक को जल्द से जल्द ठीक करने का काम किया जा रहा है।

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कटनी-बिलासपुर रेलखंड और कटनी साउथ से बिलासपुर जाने वाला रेल मार्ग फिलहाल बंद कर दिया गया है।

इस हादसे का असर कई यात्री और मालगाड़ियों पर पड़ा है। करीब छह यात्री ट्रेनों और दो दर्जन से ज्यादा मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया है, जबकि कुछ को दूसरे मार्ग से चलाने की तैयारी की जा रही है।

रेलवे अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और जल्द से जल्द ट्रैक को ठीक कर ट्रेन संचालन सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

About admin

Check Also

महिला रेलकर्मियों के लिए नई सुविधा, अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगी शिकायत

भारतीय रेलवे ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए एक …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?