Breaking News

कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा: 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल, 26 केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी

सीकर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। इस बार जिले में 1,01,249 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 12वीं के 52,990 और 10वीं के 48,259 परीक्षार्थी शामिल हैं

26 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी

बोर्ड ने परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए 26 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों की सीधी निगरानी बोर्ड मुख्यालय से होगी

परीक्षा केंद्र और समय

  • जिले में कुल 316 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
  • परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी।
  • विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा।
  • पिछले साल की तुलना में इस बार 6 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं

परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र पुलिस थानों में रखे गए

  • प्रश्न पत्रों का वितरण एसके स्कूल से मंगलवार को किया गया
  • इन्हें सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में डबल ताले वाली अलमारी में रखा गया
  • परीक्षा के दिन ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।

संशोधित टाइम टेबल जारी

जेईई मेन्स परीक्षा से टकराव के कारण राजस्थान बोर्ड ने कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है

  • संस्कृत साहित्य और संस्कृत वांग्मय की परीक्षा 22 मार्च की बजाय 9 अप्रैल को होगी।
  • समाजशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च के बजाय 3 अप्रैल को होगी।
  • विभिन्न वेदों, दर्शनशास्त्र और अन्य शास्त्रों की परीक्षा 1 अप्रैल की बजाय 4 अप्रैल को होगी।

उड़न दस्ते रखेंगे विशेष निगरानी

  • गुरुवार को उड़न दस्तों का गठन किया जाएगा, जिसमें डीईओ और एडीईओ स्तर के अधिकारी नियुक्त होंगे।
  • परीक्षा में नकल रोकने के लिए ये दस्ते अलग-अलग केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे

विद्यार्थियों के लिए जरूरी टिप्स

  1. कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  2. प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, रबर आदि जरूरी सामान साथ लाएं।
  3. उत्तर पुस्तिका में सिर्फ निर्धारित स्थान पर ही रोल नंबर लिखें।
  4. प्रश्नों को समझकर उत्तर दें और जहां तक संभव हो क्रम से लिखें।
  5. शब्द सीमा और लिखावट का ध्यान रखें।
  6. जरूरत के अनुसार मुख्य बिंदु अंडरलाइन करें और डायग्राम बनाएं।
  7. परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें।

— अरविंद भास्कर, प्राचार्य राउमावि लालासी।

बोर्ड अधिकारी का बयान

“माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। जिले में 316 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी और 1,01,249 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए 26 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
रामचंद्र बगड़िया, एडीईओ, जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीकर।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?