Breaking News

पाली को जल्द मिलेगी नई ट्रेन सुविधा, रात में चलेगी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन

पाली। राजस्थान के पाली जिले को जल्द ही दिल्ली के लिए रात में सीधी ट्रेन की सौगात मिलेगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने दी। पाली दौरे पर आए राठौड़ का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जल्द शुरू होगा ईआरसीपी प्रोजेक्ट

राठौड़ ने बताया कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) का टेंडर हो चुका है और काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि 1992 में भैरोंसिंह शेखावत सरकार के समय हरियाणा सरकार को नहर निर्माण के लिए पैसा दिया गया था, लेकिन नहर नहीं बनी। अब राजस्थान और हरियाणा, दोनों में भाजपा सरकार होने से यह काम तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे बीकानेर से अलवर तक पानी की समस्या दूर होगी

सूरत आग हादसे पर चिंता

सूरत के शिव शक्ति मार्केट में लगी आग से मारवाड़ क्षेत्र के व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। राठौड़ ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मल्टी-स्टोरेज मार्केट और बड़ी इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित जांच होनी चाहिए

REET परीक्षा विवाद पर बोले राठौड़

REET परीक्षा में परीक्षार्थी का यज्ञोपवीत उतरवाने की घटना पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत था और जो भी इसके लिए जिम्मेदार था, उसे सजा मिल चुकी है।

सचिन पायलट पर निशाना

राठौड़ ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब वे खुद उपमुख्यमंत्री थे, तब क्या वे जिम्मेदार थे या नहीं? उन्होंने कहा, “हमारी चिंता मत करो, अपने परिवार की चिंता खुद संभालो।”

भाजपा की चुनावी सफलता

उन्होंने बताया कि हाल के उपचुनावों में 16 में से 12 सीटों पर भाजपा विजयी रही। इसके अलावा तीन जिला प्रमुखों के चुनावों में भाजपा ने दो सीटें जीतीं

राठौड़ ने भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया

पाली में भाजपा का नया जिला कार्यालय बन रहा है। राठौड़ ने इसके निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इंजीनियरिंग टीम को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

इस अवसर पर रविंद्रसिंह बालावत, अल्का मूंदड़ा, महेंद्र बोहरा, संजय ओझा, नरेश ओझा, पीयूष शर्मा, राजेंद्रसिंह कोलीवाडा, प्रतापसिंह बिठीया, करणसिंह नेतरा, मोहन जाट, सुरेश चौधरी, त्रिलोक चौधरी और महावीरसिंह टेवाली सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?