Related Articles
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने नकली नोट बरामद करते हुए नाबालिग सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 5400 रुपये के नकली नोट जब्त किए और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
200 रुपये के नकली नोट मिले
शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान कारोई थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश नंबर की आल्टो कार में सवार रवि निगम, हर्षवर्धन सिंह, प्रद्युम्न सिंह और गौतम सिंह को पकड़ा। उनके पास से 200-200 रुपये के 27 नकली नोट और 2150 रुपये के असली नोट मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जयपुर एयरपोर्ट पर एक किलो सोना बरामद
जयपुर एयरपोर्ट पर आबू धाबी से आए एक यात्री से लगभग एक किलो सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 90 लाख रुपये से अधिक है। ब्यावर निवासी महेंद्र खान को गोपनीय सूचना के आधार पर जांच में रोका गया, जहां एक्स-रे से उसके मलाशय से तीन सोने के कैप्सूल मिले। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
CHANNEL009 Connects India
