Breaking News

सोना-चांदी नहीं, आम की तस्करी का मामला: 16 लाख के आम लेकर जा रहा था ट्रक, पुलिस ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने दिवाली से पहले एक अनोखा मामला पकड़ा है। इस बार तस्करी में सोना-चांदी नहीं, बल्कि पके हुए आम तस्करी का जरिया बने हैं। नानपारा पुलिस ने 42 क्विंटल चीनी आम से भरा ट्रक पकड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

260 पेटियों में थे पके आम
UP 40 AT 1525 नंबर का यह ट्रक नेपाल से दिल्ली जा रहा था, जिसमें 260 पेटियों में पके हुए चीनी आम लदे थे। हर पेटी का वजन 16 किलो है। ट्रक चालक सिराज अहमद से आम के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।

नेपाल सीमा से लाया जा रहा था ट्रक
यह ट्रक नेपाल सीमा से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। नानपारा पुलिस ने बताया कि ट्रक को नेपाल सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर हाडा बसहरी नहर के पास रोका गया।

पुलिस का बयान
नानपारा के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि आम से संबंधित दस्तावेज न होने के कारण गाड़ी को सीज कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले की सूचना दी गई है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?