Breaking News

कांकेर में धान खरीदी बंद, किसान परेशान

कांकेर जिले के बड़गांव धान खरीदी केंद्रों में धान के उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी बंद हो गई है। इससे किसान अपनी उपज को बेचने के लिए परेशान हैं।

बरादा लेप्स क्षेत्र में तीन धान खरीदी केंद्र आते हैं, जहां सोमवार से धान की खरीदी बंद कर दी गई। इस क्षेत्र के प्रबंधक प्रभु समरथ ने बताया कि धान की परिवहन व्यवस्था न होने के कारण खरीदी रोक दी गई है और उपार्जन केंद्र में भी जगह की कमी हो गई है। इसके अलावा, केंद्रों के सभी ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं।

कोरेनार लेप्स के अंतर्गत पी.वी 105 इरपानार केंद्र में भी खरीदी बंद है, जबकि केंद्रों पर जगह होने के बावजूद खरीदी नहीं की जा रही। इसके अलावा, पी.वी 84, पी.वी 89 और पी.वी 78 बांदे लेप्स के सभी धान खरीदी केंद्रों में भी खरीदी बंद है।

अब तक धान उपार्जन केंद्रों में कुल 25 प्रतिशत धान ही खरीदी गई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त जगह होने के बावजूद धान की खरीदी नहीं की जा रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?