Breaking News

अवैध खनन पर सीएम सख्त, भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ को मिलकर करनी होगी कार्रवाई

भीलवाड़ा में अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले में की जा रही कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड मांगा, लेकिन जब भीलवाड़ा कलेक्टर जवाब नहीं दे पाए तो सीएम नाराज हो गए

एफआईआर से काम नहीं चलेगा, पूरी कार्रवाई होनी चाहिए

सीएम ने स्पष्ट किया कि सिर्फ एफआईआर दर्ज करने से अवैध खनन नहीं रुकेगा। उन्होंने पूछा कि कितने चालान पेश हुए, कितनी गिरफ्तारियां हुईं और कितना जुर्माना वसूला गया? जब कलेक्टर इसका जवाब नहीं दे पाए, तो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने नाराजगी जताई।

चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा को मिलकर करनी होगी कार्रवाई

भीलवाड़ा से निकलने वाली बजरी चित्तौड़गढ़ होते हुए मध्यप्रदेश पहुंचती है, लेकिन चित्तौड़गढ़ में कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। सीएम ने निर्देश दिए कि दोनों जिलों के अधिकारी मिलकर अवैध खनन पर रोक लगाएं। उन्होंने यह भी पूछा कि अवैध रास्तों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

फिर चलेगा अभियान

सरकार ने अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए फिर से अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत
🔹 खनन, पुलिस, प्रशासन, राजस्व और वन विभागों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी।
🔹 मुख्यालय स्तर पर टास्क फोर्स गठित होगी।
🔹 जिला स्तर पर एसआईटी की बैठकें नियमित रूप से होंगी

भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन की स्थिति

वर्ष प्रकरण वसूली (लाखों में) एफआईआर
2023 480 531.27 140
2024 1101 1670.79 330
2025 301 248.03 123
कुल 1882 2550.09 593

सीएम के निर्देश के बाद अब अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?