Breaking News

ट्रंप के टैरिफ से भारत को फायदा, भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा लाभ

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया है, लेकिन इसका टेक्सटाइल सेक्टर पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश पर 37% और वियतनाम पर 46% टैरिफ लगाया गया है, जिससे भारत के टेक्सटाइल उद्योग को भविष्य में फायदा हो सकता है।

भीलवाड़ा को कैसे मिलेगा लाभ?

भीलवाड़ा या राजस्थान से अमरीका को टेक्सटाइल का सीधा निर्यात बहुत कम होता है। लेकिन चूंकि बांग्लादेश, वियतनाम, कंबोडिया, पाकिस्तान और चीन जैसे देशों पर भारत से ज्यादा टैरिफ लगाया गया है, इसलिए अमरीका अब भारतीय टेक्सटाइल की ओर रुख कर सकता है

अमरीका भारतीय टेक्सटाइल का बड़ा खरीदार

वर्ष 2023-24 में भारत का टेक्सटाइल निर्यात लगभग 36 बिलियन डॉलर था, जिसमें अमरीका की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। बांग्लादेश से 17-18% गारमेंट निर्यात होता है, लेकिन टैरिफ बढ़ने से अब भारतीय निर्यात को अधिक मौका मिल सकता है।

निर्यातकों की राय

भीलवाड़ा के टेक्सटाइल निर्यातकों का मानना है कि भारत पर कम टैरिफ लगने से टेक्सटाइल उद्योग को सीधा फायदा होगा। वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों पर ज्यादा टैरिफ लगने से भारतीय टेक्सटाइल की मांग बढ़ सकती है

डब्ल्यूटीओ पॉलिसी का असर

पहले डब्ल्यूटीओ की मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) पॉलिसी के तहत कुछ विशेष देशों पर कम टैरिफ लगाया जाता था। लेकिन नई पॉलिसी के तहत टैरिफ बढ़ने से ग्लोबल इकोनॉमी में बड़ा असर पड़ सकता है।

फिलहाल कोई नुकसान नहीं, भविष्य में मिलेगा फायदा

भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग पर अभी कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, अगर बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों का निर्यात प्रभावित होता है, तो इसका लाभ भारतीय टेक्सटाइल उद्योग और भीलवाड़ा के उद्योगों को मिलेगा

✍️ आर.के. जैन, महासचिव, मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स, भीलवाड़ा

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?