Breaking News

क्या KL राहुल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार का T20 करियर अब खत्म?

इंडिया क्रिकेट टीम में अब कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में पुराने खिलाड़ियों की वापसी मुश्किल लग रही है। इनमें KL राहुल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

KL राहुल को आखिरी बार साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वो T20 टीम में नहीं लौटे। हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 539 रन बनाए, औसत रहा 53.9 और स्ट्राइक रेट करीब 150 का था। फिर भी, एशिया कप 2025 में उनकी वापसी की उम्मीद कम है।

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी भी काफी समय से T20 से दूर हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9 मैच खेले और 6 विकेट ही ले सके, वो भी 11 रन प्रति ओवर के इकॉनमी रेट से। शमी अक्सर चोटों से भी जूझते रहे हैं। फिलहाल उन्होंने संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन वापसी की संभावना बेहद कम है।

भुवनेश्वर कुमार ने अब तक क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने नवंबर 2022 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टी20 खेला था। आईपीएल 2025 में उन्होंने RCB के लिए शानदार गेंदबाज़ी की और 14 मैचों में 17 विकेट लिए। उनकी टीम RCB ने इस बार पहली बार खिताब भी जीता।

लेकिन इसके बावजूद एशिया कप में उनकी वापसी के चांस भी बहुत कम हैं।

तीनों खिलाड़ियों ने देश के लिए शानदार योगदान दिया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि T20 क्रिकेट में इनकी वापसी मुश्किल है। आने वाले समय में ये रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?