टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. उनके जाने के बाद भारत की टी20 टीम में बड़ा बदलाव हुआ. अब सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है और कई नए चेहरे टीम में शामिल हुए हैं. रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से भारत के कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं कौन है टॉप 5 रन स्कोरर:
1. अभिषेक शर्मा
मैच: 16 पारियां
रन: 535
औसत: 33.43
स्ट्राइक रेट: 193.84
शतक: 2
> अभिषेक ने जबरदस्त फॉर्म में रहते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
2. संजू सैमसन
मैच: 16 पारियां
रन: 487
शतक: 3 | अर्धशतक: 1
> सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और टीम के लिए अहम रन जुटाए हैं.
3. तिलक वर्मा
मैच: 9 पारियां
रन: 413
औसत: 82.60
शतक: 2 | अर्धशतक: 1
> तिलक ने कम मैचों में ही शानदार औसत के साथ रन बनाए हैं.
4. हार्दिक पांड्या
मैच: 13 पारियां
रन: 320
औसत: 35.55
अर्धशतक: 1
> ऑलराउंडर पांड्या ने बल्ले से भी शानदार योगदान दिया है.
5. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
मैच: 14
रन: 258
अर्धशतक: 2
> कप्तान के तौर पर भी सूर्या ने जिम्मेदारी निभाई है और अच्छे रन बनाए हैं.
CHANNEL009 Connects India
