Breaking News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो भारत में खेल सकते हैं फुटबॉल मैच – भारतीय फैंस में उत्साह

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, भारत में मैदान पर उतर सकते हैं। भारतीय फैंस के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा होगा।

दरअसल, एएफसी चैंपियंस लीग टू के ड्रॉ का ऐलान हो चुका है और इसमें भारत की एफसी गोवा को ग्रुप डी में जगह मिली है। इस ग्रुप में सऊदी अरब के अल-नस्र क्लब को भी रखा गया है, जिसके लिए रोनाल्डो खेलते हैं। इसके अलावा, ग्रुप डी में इराक की अल-जावरा’आ और ताजिकिस्तान की एफसी इस्तिकलोल भी शामिल हैं।

अगर रोनाल्डो फिट रहते हैं, तो उनके भारत आने की पूरी संभावना है। लेकिन उनके कॉन्ट्रैक्ट में एक शर्त है जो समस्या खड़ी कर सकती है। इस शर्त के तहत उन्हें विदेश में होने वाले कुछ मैचों में यात्रा करने से रोका जा सकता है। चूंकि एएफसी चैंपियंस लीग टू में टीमें अपने देश के अलावा बाहर भी मैच खेलती हैं, ऐसे में यह क्लॉज बाधा बन सकता है।

इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें ईस्ट जोन और वेस्ट जोन में 16-16 टीमों में बांटा जाएगा। फिर इन्हें 4-4 टीमों के 8 ग्रुप में रखा जाएगा। हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें राउंड ऑफ 16 में जाएंगी।

मैचों का शेड्यूल

ग्रुप स्टेज – 16 सितंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक

  • राउंड ऑफ 16 – 10 से 19 फरवरी 2026
  • क्वार्टर फाइनल – 3 से 12 मार्च 2026
  • सेमीफाइनल – 7 से 15 अप्रैल 2026
  • फाइनल – 16 मई 2026

भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा, क्योंकि अगर रोनाल्डो आते हैं, तो यह भारत में फुटबॉल का सबसे बड़ा आकर्षण बन जाएगा।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?