Breaking News
grenade bomb

क्वेटा में सेना समर्थक रैली पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, कई घायल

क्वेटा (पाकिस्तान): बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बुधवार को एक सेना समर्थक रैली पर हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हमला उस वक्त हुआ जब रैली में शामिल लोग कारों और मोटरसाइकिलों से शहर के हॉकी मैदान की ओर बढ़ रहे थे।

सरकारी आयोजन पर हमला
स्थानीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद मलघानी ने जानकारी दी कि यह रैली सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की ओर जा रही थी, जिसमें भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का समर्थन किया जाना था। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने ग्रेनेड फेंका और वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में दो की हालत नाज़ुक
सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियों को संदेह है कि इसके पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी का हाथ हो सकता है, जो बलूचिस्तान में लंबे समय से विद्रोह चला रही है।

बलूच नेताओं का बढ़ता विरोध
इस घटना के बीच बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जन असंतोष तेज़ होता दिखाई दे रहा है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए क्षेत्र की स्वतंत्रता की घोषणा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने लिखा, “बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है, अब दुनिया को चुप नहीं बैठना चाहिए।”

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?