Related Articles
गाजीपुर।
गाजीपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। इस पर जिलाधिकारी (DM) आर्यका अखौरी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने के मामले में सात लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जखनियां तहसील के पांच संविदा ऑपरेटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
कई अफसरों पर गिरी गाज
-
सदर, जमानिया, जखनियां और सैदपुर तहसीलों के एक-एक लेखपाल और कासिमाबाद के तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
-
जखनियां तहसील में संविदा पर तैनात पांच ऑपरेटरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
-
संबंधित पांच तहसीलों के तहसीलदारों से भी स्पष्टीकरण (जवाब) मांगा गया है।
CDO के स्टेनो का तबादला
जांच में यह भी सामने आया कि सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के स्टेनो राधेश्याम यादव की बेटी पूजा यादव की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर मनिहारी ब्लॉक के चौखड़ी गांव में कर दी गई थी। इसी कारण स्टेनो राधेश्याम यादव का तबादला जमानिया तहसील कर दिया गया है।
भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी
जिले में आय प्रमाण पत्र बनाने में भारी धांधली हुई थी। आंगनबाड़ी भर्ती के दौरान 14 ऐसे फर्जी प्रमाण पत्र सामने आए हैं। जिनकी जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित भर्तियों को होल्ड कर दिया गया है।
CHANNEL009 Connects India
