Breaking News

गुरूनानक साहिब का 555वां प्रकाश पर्व: दीवान सजाया, नगर कीर्तन निकाला

बूंदी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरूनानक साहिब का 555वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को गुरपूरब गुरूद्वारा लंगर साहिब में मनाया गया। इस खास मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुबह 10 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दीवान सजाया गया। इस दौरान परंविंदर सिंह तरणतारण वालों ने “तारण गुरुनानक आया” शब्द गाकर संगतों को आशीर्वाद दिया। कथावाचक परमजीत सिंह और ज्ञानी सुरजीत सिंह खालसा ने गुरू के उपदेश सुनाए। स्कूली बच्चों ने भी शब्द गायन किया।

दीवान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, विधायक हरिमोहन शर्मा, सभापति सरोज अग्रवाल और ओम डिंगल को सिरपाओ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गुरू का लंगर अटूट रूप से चलता रहा।

शाम को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जो बालचंद पांडा से शुरू हुआ। नगर कीर्तन में पंज प्यारे और गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी निकाली गई। इस कीर्तन का शहर भर में स्वागत किया गया। महिलाएं सेवा करती हुई चल रही थीं, जबकि युवाओं ने करतब दिखाए और आतिशबाजी की। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया।

केशवरायपाटन में भी सिख समाज ने गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई। समाज के लोगों ने गुरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और नहर के पास स्थित गुरुद्वारे पर संकीर्तन किया और मत्था टेका।

About admin

Check Also

चुनाव आयोग ने जारी किया मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तीसरे चरण का शेड्यूल

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान भारत निर्वाचन आयोग (ECI) …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?