Breaking News

गुवाहाटी की फ्लाइट फिर से शुरू: जयपुर से पुणे की फ्लाइट रद्द, अयोध्या की उड़ान अब 6 दिन

जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब जयपुर से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान फिर से शुरू हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस अब इस फ्लाइट का संचालन करेगी, जबकि पहले इसे स्पाइसजेट संचालित करती थी। शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट IX-1602 गुवाहाटी से शाम 4:35 बजे जयपुर पहुंचेगी और फ्लाइट IX-1603 जयपुर से शाम 5:05 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। यह उड़ान रोजाना संचालित होगी, जिससे जयपुर से नॉर्थ-ईस्ट की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

इसके साथ ही, अयोध्या की फ्लाइट IX-764/765 अब सप्ताह में 4 दिन की बजाय 6 दिन चलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यह फैसला बढ़ते यात्रीभार के कारण लिया है। यह फ्लाइट अयोध्या से सुबह 10:35 बजे जयपुर आती है और दोपहर 12:25 बजे जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना होती है। यह सेवा पिछले महीने 15 जुलाई से शुरू हुई थी और अब मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

मंगलवार को जयपुर से स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट SG-1077 सुबह 5:35 बजे पुणे जाती थी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्पाइसजेट एयरलाइन इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने भी एयरलाइन को संचालन बंद करने की चेतावनी दी थी, हालांकि देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पर मामला सुलझा लिया गया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?