Breaking News

गोंडा: बीजेपी जिलाध्यक्ष बम बम कश्यप का निष्कासन, वीडियो वायरल के बाद सियासत गरमाई

गोंडा:
बीजेपी के गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम का पार्टी कार्यालय का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासन के बाद बम बम कश्यप ने सोशल मीडिया पर बयान देकर कई पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके जवाब में पार्टी नेताओं ने भी नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

बम बम का बयान:
निष्कासन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया और इसके पीछे पार्टी के ही कुछ पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुझसे गलती हुई, तो मुझे सजा मिल गई, लेकिन वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए

जिन नेताओं पर आरोप लगे:
बम बम कश्यप ने अपने बयान में प्रदेश सह संयोजक पीयूष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा और कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप गुप्ता पर वीडियो फैलाने का आरोप लगाया है।

पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया:
जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय और मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बम बम कश्यप उनके सामाजिक और राजनीतिक छवि को खराब कर रहे हैं।

भीतरघात उजागर:
बीजेपी जैसी मजबूत पार्टी में, जिसने जिले की सात विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है, इस तरह की आंतरिक गुटबाजी सामने आना चर्चा का विषय बन गया है।

चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं:
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि जिलाध्यक्ष के निष्कासन के बाद उन्होंने जिन पदाधिकारियों पर साजिश का आरोप लगाया है, यह पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने बीजेपी के इस फैसले की सराहना की और कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?