Breaking News

गोरखपुर एयरपोर्ट पर अव्यवस्था, यात्रियों को फिर हुई परेशानी

गोरखपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर अव्यवस्था फैल गई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। DGCA की टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यात्रियों ने फ्लाइट्स की लेट-लतीफी की शिकायत की और बताया कि देरी के बावजूद एयरलाइंस कोई सहूलियत नहीं देती

तीसरी बार विमान में यात्री फंसे

मंगलवार शाम को यह तीसरी बार हुआ जब विमान में यात्री फंसे रह गए। इससे पहले 9 और 12 मार्च को भी ऐसी स्थिति बन चुकी है25 मार्च को दिल्ली से गोरखपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में करीब 180 यात्री एक घंटे तक बैठे रहे। फ्लाइट शाम 4:08 बजे लेट लैंड हुई, जिससे इसे एप्रन में आने की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने फ्लाइट देरी पर हंगामा भी किया

BJP के राष्ट्रीय महासचिव को भी हुई परेशानी

फ्लाइट्स की इस अव्यवस्था का शिकार BJP के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल भी हुए। एयरपोर्ट पर पहले शेड्यूल की गई फ्लाइट्स को प्राथमिकता दी गई और फिर शाम 5 बजे दिल्ली से आए इंडिगो विमान को एप्रन में लाया गया, जिससे यात्री उतर सके। इसके बाद शाम 5:35 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई

DGCA की टीम ने किया निरीक्षण

DGCA की टीम ने मंगलवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और पायलट, एयर होस्टेस और ग्राउंड स्टाफ की कार्यप्रणाली की जांच की। टीम ने सभी पायलट और एयर होस्टेस के लाइसेंस, लॉग बुक और ब्रीथ एनालाइजर रजिस्टर की जांच की।

DGCA के निदेशक जीतेन्द्र लोरा और सहायक निदेशक अभिषेक ने एयरपोर्ट निदेशक आरके परासर और एजीएम प्रचालन विजय कौशल के साथ पूरे एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर फ्लाइट ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

यात्रियों ने DGCA टीम को बताया कि फ्लाइट्स लेट होने से उन्हें काफी परेशानी होती है, लेकिन एयरलाइंस कोई सुविधा नहीं देती। अब देखना होगा कि DGCA इस समस्या को सुधारने के लिए क्या कदम उठाती है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?