Breaking News

गोरखपुर: जिंदा जलाने वाला हत्यारोपी बेचन गिरफ्तार, तीन की मौत

गोरखपुर: 14 दिसंबर की रात गोरखपुर के दहला गांव में एक खौफनाक घटना घटी, जब बड़े भाई बेचन निषाद ने अपने भाइयों के कमरे में ताला लगाकर थिनर डालकर आग लगा दी थी। इस हादसे में बृजेश निषाद (32), उनकी पत्नी मधु (28), बेटी रिद्धिमा (3), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) झुलस गए थे।

इस हादसे में माला, अरविंद और बृजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। माला ने शनिवार रात को अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि बृजेश और अरविंद की मौत रविवार को हुई।

घटना के बाद हत्यारोपी बेचन निषाद फरार था, जिसे अब गोरखपुर पुलिस ने चिलुआताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बेचन की मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?