Breaking News

गौ तस्कर नाजिम की जमानत खारिज कराने के लिए राजस्थान सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी

जयपुर – राजस्थान सरकार ने गौ तस्कर नाजिम खान की जमानत खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने का फैसला किया है। यह जानकारी प्रदेश के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने दी। सरकार का कहना है कि गौ तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गौ तस्करी पर सख्त रुख
विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि सरकार किसी भी हालत में गौ तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ कठोर कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि नाजिम की जमानत खारिज करने के लिए जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल की जाएगी।

चूक पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला द्वारा इस खबर को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले पर ध्यान दिया। विधि मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिलने के बावजूद गृह विभाग और विधि विभाग के बीच कम्युनिकेशन गैप के कारण वकील और वकालतनामा प्रस्तुत नहीं हो पाया था। अब इस मामले में जो भी चूक हुई है, उसे सुधारने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का स्पष्ट संदेश
विधि मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में गौ तस्करी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। गाय हमारे लिए केवल राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

About admin

Check Also

आत्महत्या रोकने संबंधी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अदालत बोली- नीति से जुड़े मामलों में सरकार को फैसला लेना है दिल्ली हाईकोर्ट ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?