Breaking News

दिवाली से पहले जोधपुर में जनता को तोहफा, अमृत सरोवर पार्क में नौकायन शुरू

जोधपुर – दिवाली से पहले जोधपुर के लोगों को एक नया पर्यटन स्थल मिलने जा रहा है। जोधपुर से लगभग 18 किलोमीटर दूर, करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने अमृत सरोवर पार्क में मंगलवार से नौकायन की सुविधा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।

राज्यसभा सांसद गहलोत ने कहा कि इस पार्क को और भी बेहतर बनाने के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी और जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का भी सहयोग लिया जाएगा। इसे एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पार्क में मिलेंगी ये सुविधाएं
अमृत सरोवर में जॉगिंग ट्रैक, थीम पार्क, मेला स्पेस, ओपन थिएटर, योगा एरिया, अरबन हाट, बर्ड्स फीडिंग एरिया, पौधारोपण क्षेत्र, वॉटर ब्रिज, लाइट पोल, दुकानें और फूड स्टॉल भी होंगे। इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट और फाउंटेन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?