Breaking News

ग्रेटर नोएडा: सिरसा गांव में सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, पत्नी पर शक

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बन्नी सिंह के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ सिरसा गांव में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी घटना के बाद से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। मकान मालिक और स्थानीय लोगों का कहना है कि बन्नी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद हो रहा था, जिससे पुलिस का शक पत्नी पर है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय बन्नी सो रहा था, तभी उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मकान मालिक ने बताया कि बन्नी और उसकी पत्नी यहां पांच-छह दिन पहले ही किराए पर रहने आए थे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?