Breaking News

छत्तीसगढ़ की दामिनी बनी मिस इंडिया यूनिवर्स, देशभर में बढ़ाया राज्य का मान

भाटापारा की बेटी ने मॉडलिंग की दुनिया में रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ की बेटी दामिनी देवांगन ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। उन्होंने गोवा के कैडोलिम बीच स्थित होटल सोनैस्टा इन में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट शो में मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है।

दामिनी भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करही बाजार की रहने वाली हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली दामिनी ने यह सफलता पाकर यह साबित कर दिया कि अगर मन में हौसला हो तो कोई भी मंजिल पाना मुश्किल नहीं होता। इससे पहले वे जनवरी 2025 में मिस छत्तीसगढ़ का खिताब भी जीत चुकी हैं।

दामिनी की इस कामयाबी पर क्षेत्र के विधायक इन्द्र साव ने उनके घर जाकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि एक साधारण परिवार की बेटी ने यह बड़ा मुकाम हासिल कर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है।

दामिनी के पिता नारायण देवांगन एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं। उनके दो छोटे भाई भी हैं। दामिनी ने बताया कि उनका सपना मिस वर्ल्ड बनना है। फिलहाल वे एमबीए के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। साथ ही वे एक फार्मासिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट भी हैं।

दामिनी का कहना है कि मॉडलिंग उनका जुनून है और वे प्राइवेट जॉब के साथ-साथ मॉडलिंग में भी करियर बना रही हैं। उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उनका सपना है कि वे प्रोफेशनल रनवे मॉडल बनें, एड शूट्स करें और किसी बड़े ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनें।

दामिनी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है और यह युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?