Breaking News

छत्तीसगढ़: दंतैल हाथी का आतंक, मगरलोड क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप – अब तक 14 लोगों की मौत

धमतरी, छत्तीसगढ़ – धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने भारी उत्पात मचा रखा है। यह हाथी सिकासेर हाथी दल से भटककर नगरी वन क्षेत्र से होते हुए मगरलोड के जंगलों में पहुंच गया है। अब तक हाथियों के हमले में 14 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है।

सब्जी बाड़ी और फसलों को नुकसान

इस दंतैल हाथी ने पिछले कुछ दिनों में भैंसमुंडी और भिरागांव में कई एकड़ फसलों को रौंद डाला है। करीब 4 एकड़ खेत की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। अब हाथी जंगलों में घूमते हुए आसपास के गांवों की तरफ बढ़ रहा है। इससे किसान खेतों में जाना छोड़ने लगे हैं, खासकर वे जो खरीफ फसल की तैयारी में जुटे हैं।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

हाथी की हरकतों को देखते हुए वन विभाग ने भैसमुंडी, मगरलोड, मड़ेली, बकोरी, सोनपैरी, बनियातोरा, बेलोरा, मोहंदी जैसे दर्जनों गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की मुनादी करवाई जा रही है और खेतों या जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।

निगरानी के लिए टीम तैनात

हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने दल प्रमुख पुरूषोत्तम ध्रुव, धर्मेन्द्र साहू, कमलेश, ओमप्रकाश, मन्नू, समारू, भगवानी जैसे कर्मचारियों को फायर वाचरों के साथ तैनात किया है। यह टीम लगातार हाथी की लोकेशन ट्रैक कर रही है।

35 से 40 हाथियों का दल, 2 दंतैल शामिल

जानकारी के अनुसार, सिकासेर हाथी दल में करीब 35 से 40 हाथी हैं, जिसमें दो दंतैल हाथी भी हैं। इन्हीं में से एक दंतैल अब उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के जंगलों में घूम रहा है और ग्रामीण इलाकों के लिए खतरा बन गया है।

वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी स्थिति में अकेले जंगल की ओर न जाएं और हाथी के दिखने पर तुरंत सूचना दें।

About admin

Check Also

आत्महत्या रोकने संबंधी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अदालत बोली- नीति से जुड़े मामलों में सरकार को फैसला लेना है दिल्ली हाईकोर्ट ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?