Breaking News

छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद, भारी मात्रा में हथियार मिले

त्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार भी मिले हैं। सुरक्षाबल का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

कहां हुई मुठभेड़?

मुठभेड़ दंतेवाड़ा जिले के बारसूर के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर के ओरछा इलाके के ग्राम नेंदूर के जंगलों में हुई। जब सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बरामद हुए हथियार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में 35 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से एलएमजी राइफल, एके-47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और .303 राइफल जैसे हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए जवानों के हौसले और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता है और सरकार इस लड़ाई को पूरी तरह से खत्म करने के लिए संकल्पित है।

सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री साय ने इस मुठभेड़ को लेकर शुक्रवार रात एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ और नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?