Breaking News

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से रहें सावधान, अभी से करें ये उपाय

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मार्च के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोग घबराहट, लू और पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। अगर पहले से सावधानी नहीं बरती गई, तो ये समस्याएं गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं।

गर्मी से बचने के उपाय

  • बाहर से आते ही पंखे या एसी की ठंडी हवा में न बैठें

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें, ताकि शरीर को आराम मिले।

  • थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, एक साथ ज्यादा न पिएं।

  • तेल-मसाले वाला और भारी खाना खाने से बचें, हल्का और संतुलित आहार लें।

  • सुबह और शाम के समय ही बाहर के काम करें, दिन में तेज धूप में जाने से बचें।

  • हल्का व्यायाम करें, जिससे शरीर सक्रिय बना रहे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • कार में बैठते ही सीधे एसी चालू न करें, पहले थोड़ी देर खिड़की खोलकर रखें।

  • बैंक या एटीएम जैसी ठंडी जगहों पर सीधे न जाएं, पहले छांव में रुकें।

  • सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें, नॉर्मल पानी चुनें।

  • सुबह की सैर पर जाते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें, ताकि हल्की ठंड से बीमार न हों।

  • कोल्ड ड्रिंक्स और अत्यधिक ठंडे पदार्थों से बचें, क्योंकि गर्मी अभी और बढ़ेगी।

अगर इन उपायों का पालन किया जाए, तो गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?