Breaking News

ओलिंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भारत को टक्कर देगा कतर, बोले- हमारा 95% खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से तैयार

ओलिंपिक 2036 की मेजबानी पाने की दौड़ अब और रोमांचक हो गई है। भारत जहां इस आयोजन को कराने का इच्छुक है, वहीं अब कतर भी एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है। कतर ने दावा किया है कि उसके पास पहले से ही 95% खेल सुविधाएं और स्टेडियम तैयार हैं। कतर 2030 में एशियन गेम्स (एशियाई खेल) की मेजबानी भी करने जा रहा है। इसके चलते उसे विश्वास है कि ओलिंपिक जैसे बड़े आयोजन को भी वह आसानी से आयोजित कर सकता है।

कतर के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने वर्ल्ड कप 2022 जैसे बड़े इवेंट्स का सफल आयोजन किया है और उनका देश अब ओलिंपिक के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। वहीं भारत भी इस मेजबानी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी और मंशा दिखा चुका है।

अब देखना यह होगा कि 2036 का ओलिंपिक किस देश को मिलता है — भारत या कतर?

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?