छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल चार बैठकें होंगी, जिनमें 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के कारण अवकाश रहेगा।
सत्र के दौरान सरकार एक-दो संशोधित विधेयक पेश कर सकती है, और दूसरा अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें निकाय चुनाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।
इस सत्र में विपक्ष द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, धान खरीदी, सरकार के अधूरे वादे, शराबबंदी और रेडी-टू-ईट जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए जाने की संभावना है। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राजस्व मंत्री सत्ता और विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे
CHANNEL009 Connects India
