Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फ्लाइट फिर उड़ी, 11 मिनट तक हवा में रही; यात्रियों में घबराहट

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बार फिर लैंडिंग के दौरान बड़ा मामला सामने आया। मुंबई से आई एयर इंडिया की एक फ्लाइट रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उड़ गई। पहली बार लैंडिंग नहीं हो पाने से विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मुंबई से जयपुर आ रही थी फ्लाइट
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2781 दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। लैंडिंग के समय पायलट को स्थिति सही नहीं लगी, जिसे तकनीकी भाषा में अस्थिर अप्रोच कहा जाता है। ऐसे में पायलट ने तुरंत विमान को दोबारा उड़ाने का फैसला लिया।

11 मिनट तक हवा में घूमती रही फ्लाइट
रनवे को छूते ही पायलट ने विमान को वापस ऊपर उठा लिया। इसके बाद फ्लाइट करीब 11 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही। दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर पायलट ने दोबारा लैंडिंग की कोशिश की, जो सफल रही। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बताया जा रहा है कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले भी कई बार लैंडिंग फेल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस वजह से यात्रियों में डर और चिंता बढ़ जाती है।

कई फ्लाइट्स भी रहीं लेट
इधर, गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत और दिल्ली सहित कई शहरों से आने-जाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?