Breaking News

जयपुर की सीमा बदलने पर कांग्रेस करेगी विरोध, जानें पूरा मामला

जयपुर में हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के एकीकरण को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने कहा कि यदि दोनों निगमों को एक किया गया और वार्डों की संख्या कम की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता को बेहतर सुविधाएं और अधिक जनप्रतिनिधि देने के लिए दो निगम बनाए थे, और सरकार को कोई भी निर्णय लेने से पहले जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए।

राज्य में जयपुर, जोधपुर और कोटा में तीन की जगह छह बोर्ड बनाने के समय भाजपा का तर्क था कि कांग्रेस ने अपने वोटबैंक के हिसाब से परिसीमन किया ताकि शहरी क्षेत्रों में कब्जा किया जा सके। जबकि कांग्रेस का कहना था कि क्षेत्रफल बढ़ने के कारण एक नगर निगम से शहर का सही विकास नहीं हो सकता। भाजपा ने इसे षड्यंत्र बताया था।

साल 2020 में जयपुर में वार्डों की संख्या 91 से बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। शहरी निकाय चुनाव नजदीक आने पर इसे स्थगित कर दिया गया और जयपुर में हैरिटेज और ग्रेटर के नाम से दो नगर निगम बनाए गए, जिसमें कुल 250 वार्ड बनाए गए। इस विभाजन के बाद पहली बार जयपुर में कांग्रेस का बोर्ड बना था।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?