Breaking News

जयपुर में अवैध बूचड़खाने सीज: 70 किलो दूषित मांस नष्ट, लापरवाह दुकानदारों पर कार्रवाई

जयपुर में अवैध मीट और मांस की दुकानों के खिलाफ नगर निगम हेरिटेज ने अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को निगम की पशु प्रबंधन शाखा की टीम ने आदर्श नगर जोन में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अवैध बूचड़खानों को सीज किया गया और लापरवाह दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेहा ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाकों में अवैध मीट और मांस बेचने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर गलत तरीके से मीट और मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

धन्ना दास जी की बगीची में घर से संचालित अवैध बूचड़खाने को सीज कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। 6 अलग-अलग दुकानों से 70 किलो दूषित मांस जब्त कर नष्ट किया गया और सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पशु प्रबंधन समिति के उपायुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि नगर निगम शहर में अवैध तरीके से मीट और मांस की बिक्री नहीं होने देगा। आदर्श नगर जोन से अभियान की शुरुआत की गई है और जल्द ही हवामहल, आमेर, सिविल लाइंस और किशनपोल जोन में भी गलत तरीके से मीट और मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आवारा पशुओं और अवैध डेरियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?