जयपुर में शुक्रवार (8 अगस्त) से होने वाली लीग का आयोजन रॉस टेलर और हर्शल गिब्स जैसे क्रिकेटरों के जयपुर पहुंचने के साथ शुरू होने वाला था। लेकिन खेल विभाग के सचिव ने बताया कि आयोजकों ने अब तक कोई भुगतान नहीं किया है। इसके कारण आयोजकों का सामान जब्त कर लिया जाएगा।
इस लीग का आयोजन क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। इस कंपनी के फाउंडर चिरंजीवी दुबे पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों से चौथ वसूली के आरोप हैं। वहीं, लीग के को-फाउंडर मीनाक्षी अग्रवाल के पति दीपक अग्रवाल पर ICC द्वारा प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है। इन आरोपों के कारण खेल परिषद ने लीग के आयोजन की अनुमति रद्द कर दी है।
खेल सचिव नीरज कुमार पवन ने कहा कि चिरंजीवी दुबे पर मैच फिक्सिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने लीग शुरू होने से पहले जरूरी भुगतान नहीं किया, इसलिए लीग को स्थगित कर दिया गया है। अब तक जो संसाधन स्टेडियम में लगाए गए थे, उन्हें खेल परिषद द्वारा जब्त किया जाएगा, जब तक वे नियमानुसार भुगतान नहीं करते।
CHANNEL009 Connects India
