Breaking News

जयपुर में बांध की दीवार टूटी, कब्र से निकले शव पानी में बहे

जयपुर में सोमवार सुबह खो-नागोरियान इलाके में नूर का बांध टूट गया, जिससे पानी कब्रिस्तान में घुस गया। इस हादसे में 5 शव कब्र से बाहर निकलकर पानी में बहने लगे। सूचना मिलने पर खो-नागोरियान पुलिस मौके पर पहुंची और बांध के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, तेज बारिश के कारण सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे नूर का बांध, जो वन विभाग के अंतर्गत आता है, उसकी दीवार टूट गई। दीवार टूटने से बांध का पानी कब्रिस्तान में भर गया। कब्रिस्तान में पानी भरने से कब्रों से लाशें बाहर आ गईं। लोगों ने पानी में उतरकर रस्सी की मदद से लाशों को बाहर निकाला।

स्थानीय निवासी इब्राहिम ने बताया कि झालाना की पहाड़ियों के पीछे बना यह बांध करीब 25 फीट की भराव क्षमता वाला है। बारिश के कारण बांध पूरी तरह भर गया था। पिछले साल भी ऐसी स्थिति आने पर वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर पानी निकालने की जगह बनाई थी। रविवार रात हुई तेज बारिश के चलते बांध की दीवार के ऊपर से पानी बहने लगा और थोड़ी देर में दीवार का एक हिस्सा टूट गया। इससे 300 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान की चारदीवारी का एक हिस्सा भी गिर गया और पानी कब्रिस्तान में घुस गया, जिससे 5 लाशें कब्र से बाहर आकर पानी में बहने लगीं। लोगों ने लाशों को बहते देखा तो तुरंत पानी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला।

एसीपी मालवीय नगर, आदित्य पूनिया ने बताया कि बांध की दीवार टूटने से कब्रिस्तान में पानी भर गया था। ढलान की वजह से पानी धीरे-धीरे अपने आप कम हो गया, लेकिन कब्रों से निकले कुछ शव पानी की सतह पर आ गए थे। किसी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस बल को बांध के टूटे हिस्से के पास तैनात कर दिया गया था।

About admin

Check Also

मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे

IPL में पोलार्ड पर कार्रवाई मुंबई टीम के कोच की 15% मैच फीस कटी, फोर्थ …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?