Breaking News

राजस्थान में पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सीएम का बयान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में 9 महीने पहले कांग्रेस की सरकार थी और उन्होंने युवाओं को निराश किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में हुए 19 में से 17 पेपर लीक हो गए थे। चुनाव से पहले हमने वादा किया था कि जो लोग युवाओं को तकलीफ पहुंचा रहे हैं, उन्हें हम नहीं छोड़ेंगे। अब 160 लोग पेपर लीक मामले में जेल में हैं। लोगों ने पूछा था कि बड़े दोषी कब पकड़े जाएंगे, तो हमने उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीएम भजनलाल ने हरियाणा के लोहारू और रेवाड़ी में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा और राजस्थान दोनों में भ्रष्टाचार फैला हुआ था। हमने सत्ता में आने से पहले कहा था कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, और अब जब उन्हें जेल में डाला जा रहा है, तो कांग्रेस कह रही है कि हम बदले की भावना से काम कर रहे हैं। लेकिन जनता को बताइए, क्या भ्रष्टाचारियों को जेल में नहीं जाना चाहिए?

कांग्रेस पर आरोप

सीएम ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती रही है। उन्होंने हरियाणा में जमीन और नौकरियों के घोटाले किए। किसानों को बहुत कम कीमत के चेक दिए गए, जिससे उनका अपमान हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह पार्टी देश में भ्रष्टाचार की जड़ है और उनके शासन में हर जगह घोटाले हुए, चाहे वह जमीन हो, आसमान हो या पाताल। राहुल गांधी से उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक कांग्रेस गरीबों का नाम लेकर देश की जनता को धोखा देती रहेगी?

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?