Breaking News

जयपुर में मेट्रो का विस्तार संभव, नए रूट पर चल सकती है मेट्रो

जयपुर। भजनलाल सरकार ने जयपुर में मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने के संकेत दिए हैं। राजस्थान विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि शहर के कुछ नए इलाकों तक मेट्रो पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है।

जगतपुरा और वैशाली नगर तक मेट्रो की संभावना

मंत्री ने कहा कि जगतपुरा, वैशाली नगर और अन्य क्षेत्रों के लिए नए मेट्रो कॉरिडोर की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। विशेषज्ञों और सलाहकारों से संभावित रूट और जरूरतों का अध्ययन कराया जा रहा है। अगर यह योजना व्यवहारिक (फिजिबल) पाई जाती है, तो मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

ट्रैफिक से राहत देने की तैयारी

मंत्री ने बताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के लिए विस्तृत ट्रैफिक और परिवहन अध्ययन, सर्वे और आर्थिक विश्लेषण के आधार पर रूट तय किया गया है। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक प्रस्तावित कॉरिडोर ज्यादा यात्री संख्या वाले इलाकों को जोड़ेगा। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

फेज-2 की डीपीआर मंजूरी के लिए लंबित

जयपुर मेट्रो फेज-2 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) फिलहाल केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए लंबित है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।

फेज-2 की कुल लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी और इसमें 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से 34 स्टेशन एलिवेटेड और 2 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

मेट्रो विस्तार से जयपुर की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?