Breaking News

RSS जैसा प्रतिबद्ध कार्यकर्ता चाहिए… शरद पवार ने आरएसएस की सराहना की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में आरएसएस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ प्रतिबद्धता और संगठन की काम करने की शैली को देखकर वह प्रभावित हुए हैं। पवार ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को भी ऐसे प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा फुले, अंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हों।

पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुति को हार के बाद भी एकजुट होकर काम किया, जबकि उनकी पार्टी अपना प्रमुख मतदाता आधार जोड़ने में विफल रही। उन्होंने पार्टी संगठन के पुनर्गठन का भी संकेत दिया।

वहीं, NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने स्पष्ट किया कि शरद पवार ने आरएसएस की कार्यप्रणाली की सराहना की, लेकिन उनकी विचारधारा को अपनाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिर्फ जीत-हार ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि विचारधारा भी महत्वपूर्ण है और इसके लिए पार्टी को प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?